17 जून 2016

फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर जिदान ने ताज को किया दीदार

आगरा। फ्रांस की फुटबॉल टीम के भूतपूर्व कप्तान एवं विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर जिन्दिन जिदान ने अपनी पत्नी के साथ आगरा आकर ताज महल का अवलोकन किया। फ्रेंच फुटबॉलर अब  रियल मेड्रिड क्लब के कोच हैं । उन्होंने  ताज की खूबसूरती की बहुत  तारीफ  की। इस दौरान ताज के साथ फोटो खिंचाने का फुटबॉलर ने अपना शौक भी पूरा किया।जिदान ने कहा कि ताज दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है।उनका कहना था  कि ताज की खूबसूरती सभी को अपनी ओर आकर्षित करती  है। फ्रांस के  फुटबॉलर जिन्दिन जिदान अब रियल मेड्रिड क्लब  के कोच हैं। वह अपने  समय  के विश्व  के चर्चित फुटबॉल के जादूगर  रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए ताज में  सुरक्षा का विशेष  इंतजाम  था।