10 जून 2016

फिरोजाबाद का कांच उद्योग खतरे में

फिरोजाबाद का कांच उद्योग इस समय मुश्किलों का सामना कर रहा है। यह उद्योग काफी हद तक  एक्सपोर्ट पर आधारित है। वर्तमान में यूरोप के अधिकांश देशों  में आर्थिक संकट होने के कारण नए आर्डर पकड़ना दूर पुराने आर्डर भी कैंसिल हो रहे हैं। फिरोजाबाद के के प्रमुख एक्सपोर्टर ने कहा कि यूरोपीय देशों में आर्थिक संकट  के कारण ग्लास एक्सपोर्ट में 40 से 50 प्रतिशत की कमी आई है। इस मंदी के कारण यहाँ के एक्सपोर्टर्स  इस उद्योग के भविष्य के बारे में काफी चिंतित हैं।