12 जून 2016

फ्लोरिडा नाईट क्लब पर हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली ,50 मारे गए

फ्लोरिडा प्रांत (अमेरिका) के ऑरलैंडो शहर में  लोगों से खचा खच  भरे  नाईट क्लब में अंदर घुसकर एक आतंवादी ने लोगों को बंधक बनाया और उनपर गोलियों की बरसात की। इस हमले की जिम्मेदारी  ISIS ने अपने ऊपर  ली है।  बताया जाता है इस घटना करीब 50 लोग मरे गए और 50 लोग घायल हो गए। पुलिस की विशेष फ़ोर्स ने बंधकों को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। साथ ही पुलिस आतंकी को मारने में सफल रही। फ्लोरिडा राज्य  के गर्वनर ने  नाइटक्लब पर इस हमले को एक आयोजित हमला बताते हुए एक  आतंकी हमला करार दिया है। इस हमले से  अंतरराष्ट्रीय सम्बन्ध होने के सम्बन्ध में पुलिस पूरी जाँच कर रही है।