उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा |
उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर माध्यमिक विद्यालयों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार ने जिला अधिकारीयों को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा है। इस ग्रुप में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपलों को सदस्य बनाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने स्कूल प्रबंधन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह निर्देश दिया।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले के डीएम को शिक्षा क्षेत्र के लिए व्हाट्सएप समूह बनाना चाहिए और इसके द्वारा स्कूलों के प्रबंधन के संबंध में समस्याओं पर चर्चा उन्हें हल करने की कोशिश करनी चाहिए।