कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया है। वह अगले महीने होने जा रहे कर्नाटक के चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। समाजवादी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं कड़ा करेगी। 225 सदस्यीय कर्नाटक असेंबली के लिए 12 मई को मतदान होगा। उधर मायावती की बहुजन समाज पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।