24 मई 2018

इलाहाबाद का नाम फिर से होगा प्रयाग

शहरों के नाम बदलने की बीजेपी की राजनीति जारी है। इस सिलसिले में  इलाहाबाद का नाम 'प्रयाग' परवर्तित कर दिया जायेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  201 9 में आने वाले कुंभ मेला से पहले इलाहाबाद का नाम  प्रयाग  बदलने के आग्रह पर ऐसा निर्णय लिया है। इस नाम को राज्य कैबिनेट द्वारा जल्द ही अनुमोदित किया जा सकता है।1580 में मुगल सम्राट अकबर ने प्रयाग का नाम बदलकर  इलाहाबाद रखा  था क्योंकि उनका मानना था  कि प्रयाग (ईश्वर) का स्थान था और इसलिए इसका नाम बदला जाना चाहिए। 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह भी  इलाहाबाद का नाम बदलना चाहते थे किन्तु इसमें उनको सफलता नहीं मिली।