उच्चतम न्यायालय ने ताजमहल का रंग भूरा और हरा होते जाने के कारण केंद्र सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है। न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता ने कहा ताजमहल को नुकसान से बचाने के लिए विदेशी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट लगातार ताजमहल और इसके आसपास के इलाकों की गतिविधियों की निगरानी कर रहा है। उच्चतम न्यायालय ने ताजमहल का मूल रूप बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाये जाने की मांग की है। अतिरिक्त सालिसीटर जनरल एएनएस नाडकर्णी ने कहा कि ताजमहल का प्रबंधन पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को करना होता है।