( सपा प्रमुख अखिलेश यादव ) |
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनावों में भाजपा को हारने के लिए चुनाव गठबंधनों के मज़बूत प्लान बना रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि वह छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। हालांकि लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच गठबंधन की बात से भी नहीं नाकारा जा सकता है। यदि यह गठबंधन नहीं हो पाता है तो अखिलेश यादव छोटे दलों के साथ चुनाव गठबंधन कर सकते हैं। यदि सपा और बसपा के बीच गठबंधन होता है और इसमें छोटे दल शामिल होंगे और इन्हें समाजवादी पार्टी को अपने कोटे की सीटें देनी पड़ेंगी। किन्तु बीजेपी को हराने के लिए अखिलेश यादव सबकुछ करने के लिए तैयार हैं।