22 अगस्त 2018

आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी बनी उत्तराखंड की गवर्नर

आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या को  उत्तराखंड का  गवर्नर नियुक्त किया गया  है। वह प्रदेश की दूसरी महिला गवर्नर होंगी। इससे पूर्व  मार्गरेट अल्वा को 2009 में उत्तराखंड के गवर्नर नियुक्त किया गया था। भाजपा राज्य (यूपी) के कार्यालय सचिव, भारत दीक्षित ने कहा,मौर्य आगरा की  एक वरिष्ठ नेता हैं, जो विधायक और महापौर दोनों के रूप में अत्यधिक प्रशासनिक अनुभव रखती  हैं।बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट ने मौर्या  की नियुक्ति का  स्वागत किया है।