23 अगस्त 2018

बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की स्थापना हुई आगरा जिला जेल में

आगरा जिला जेल ने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की स्थापना की है। यह उत्तर प्रदेश की जेल में  पहला कदम होगा। इसके द्वारा जेल के  मेडिकल वेस्ट को सुरक्षा के साथ नष्ट किया जा सकेगा तथा दूसरे  संक्रामक रोग फैलने से बचा जा सकेगा। डी आई जी ( जेल ) संजीव त्रिपाठी ने कहा कि इसके स्थापना के लिए बजट न होने के कारण, एक प्राइवेट वेस्ट मैनेजमेंट कम्पनी का सहारा लिया गया है। जेल में इस वर्ष महिला कैदियों के लिए भी नै सुविधाएँ स्थापित की हैं। साथ की जेल में कैदियों को क़ानूनी सहायता  केंद्र का  भी परिक्षण किया जा रहा है।