4 अप्रैल 2022

श्रीलंका में आर्थिक संकट से भारतीय विमानन क्षेत्र बहुत चिंतित

 

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराते देख तथा यात्रियों की भारी गिरावट देख  एयर इंडिया ने 8 अप्रैल से  भारत-श्रीलंका  प्रति सप्ताह उड़ाने 16  से घटाकर 13  करने का निर्णय लिया है। श्रीलंका 1948 के  वित्तीय संकट के बाद अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपाक्षा  ने राष्ट्रव्यापी सार्वजनिक आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही  व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नए शेड्यूल में एयर इंडिया की  चेन्नई से फ्रीक्वेंसी पहले जैसी  रहेगी किन्तु  दिल्ली से प्रति सप्ताह उड़ानें सात से घटकर चार हो जाएंगी। कोविड के घटते मामलों के बाद देश में टूरिज्म  खुलने से  अर्थव्यवस्था के सुधार की उम्मीद की जा रही थी। बतादें कि 56,000 से अधिक भारतीयों आगंतुकों ने  2021 में श्रीलंका विजिट  में शीर्ष स्थान हासिल किया था।