10 जून 2023

आगरा ब्रिटिश समय की औपनिवेशिक संरचनाओं का बड़ा खजाना भी

 

आगरा सिर्फ ताज और अन्य मुगल स्मारकों का आकर्षण नहीं है बल्कि ब्रिटिश राज के दिनों की औपनिवेशिक संरचनाओं का खजाना भी है। यदि आप औपनिवेशिक युग की संरचनाओं में रूचि रखते हैं तो आगरा को अवश्य घूमें। आगरा के एमजी रोड और सिविल लाइंस क्षेत्र में संरचनाओं का  अवश्य भ्रमड़  करें। साथ में लुसी पेक की गाइड "आगरा द आर्किटेक्चरल हेरिटेज" को अपने साथ अवश्य रखें। आगरा छावनी में भी बहुतसी सुन्दर इमारतें तथा  दिलचस्प बंगले हैं। इसमें से कई इमारतों को संरक्षित किया गया है क्योंकि वे चर्च,अकादमिक या प्रशासनिक भवन हैं, जो अभी भी उपयोग में हैं। कॉलोनियल सिटी वॉक का उद्देश्य शहर के औपनिवेशिक वास्तुकला और विरासत स्मारकों के बारे में आगंतुकों की जागरूकता बढ़ाना है। आगरा की पर्यटक  पैदल यात्राएं शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास का पता लगाने वाली स्थापत्य शैली, योजना तत्वों और सजावटी विवरणों की विशाल श्रृंखला को उजागर करती हैं।