5 जून 2023

पृथ्वी का हर हिस्सा हवा, पानी और जमीन प्लास्टिक से प्रदूषित है

 


विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर  प्रत्येक वर्ष 5 जून को हम अपने पर्यावरण को याद करते हैं। 2023 का थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” है। आज प्रकृति और मनुष्य के बीच प्लास्टिक एक सबसे बड़ी बाधा बन चुकी है। हमें प्लास्टिक से आजादी पाना काफी मुश्किल हो गया  है। प्लास्टिक पर हम अब बहुत अधिक निर्भर हो चुके हैं।   हमारे ग्रह की संरचना ही बदल दी है प्लास्टिक ने । पृथ्वी का हर हिस्सा हवा, पानी और जमीन प्लास्टिक से प्रदूषित है। शायद आप जानते हों हर साल 400 मिलियन टन से ज्यादा प्लास्टिक का निर्माण होता है और इसमें से लगभग आधे को सिर्फ एक बार इस्तेमाल करने के लिए बनाया जाता है।  मात्र  10% से भी कम का पुन: उपयोग या पुनर्प्राप्त किया जाता है। जरा सोचिये 19 से 23 मिलियन टन कचरा झीलों, नदियों और समुद्र में समा जाता है।