13 जुलाई 2023

भारतीय प्रवासियों के परिश्रम और मेहनती स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है - मोदी

 

पेरिस : नरेंद्र मोदी ने पेरिस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रांस और भारत के बीच लोगों का आपसी जुड़ाव दोनों देशों के बीच साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है।अपने सम्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस 21वीं सदी की कई चुनौतियों से निपट रहे हैं और रणनीतिक साझेदारी और बढ़ी है।

हमारे लोगों का फ्रांस के लोगों से जुड़ाव, दो देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास  साझेदारी की सबसे मजबूत नींव है।भारत और फ्रांस 21वीं सदी की कई चुनौतियों से निपट रहे हैं। इसलिए, इस महत्वपूर्ण समय में, हमारे देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।

नरेंद्र  मोदी ने फ्रांस के प्रति अपने लगाव को वर्षों पुराना बताया। उन्होंने कहाफ्रांस से मेरा लगाव काफी पुराना है और मैं इसे कभी भी  नहीं भूल सकता हूँ।  करीब 40 साल पहले  अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था और उसी केंद्र का पहला सदस्य आज आपसे बात कर रहा है कहा श्री मोदी ने । श्री मोदी ने कहा भारतीय प्रवासियों के परिश्रम और मेहनती स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा दुनिया भर में की जाती है।