2 जुलाई 2023

कूड़े के पहाड़ को हरियाली आच्छादन का एक दशक बाद फिर प्रयास

 –प्रमुख समाज सेवी हरविजय सिंह वाहिया और राम कपूर ने किया स्थलीय निरीक्षण

समाज सेवी हरविजय सिंह वाहिया, राम कपूर और पत्रकार   
राजीव सक्सेना वाहिया जी की यमुना तटीय वाटिका में। 

आगरा: कूडे के पहाड को हरियाली अच्छादित रमणीक टीला उद्यान में बदलने के लिये एक बार पुन: भागीरथी अभियान शुरू हो गया है। प्रख्यात समाज सेवी श्री हरविजय सिंह वाहिये ने इसके लिये कोशिश की है। रविवार को उन्होंने नगला रामबल (टेढी बगिया -शाहदरा रोड )स्थित इस कूडे के ढेर का निरीक्षण कर स्थितियों का आंकलन किया।श्री वाहिया का कहना है कि यहां काम शुरू करना चुनौती भरा जरूर है किन्तु एक बार शुरू हो गया तो उसे पूरा करवाना ज्यादा मुश्किल वाला नहीं है। कूडे के इस पहाण के ऊपर तक पहुंचने के लिये एक रास्ता (रैंप) था ,जो अब गायब है ,लेकिन उसके ट्रेस अब तक मौजूद है, जिसे नगर निगम के द्वारा जेसी बी मशीन के द्वारा पुन: ठीक करवाया जा सकता है।

 निगम को पहुंच रैंप दुरुस्थ करवानी हजोगी

 स्थल निरीक्षण के बाद  श्री वाहिया का कहना है, कि अगर नगर निगम या आगरा विकास प्राधिकरण टीले के हैड तक पहुंच सुलभ बनाने के लिये क्षतिग्रस्त पुरानी रैंप की मरम्मत का कार्य करवा दे तो

इसे हरियाली अच्छादित करने का बाकी  कार्य वह करवा सकते हैं। यहां बेगन बेलिया और  छोटी बढवार के उपयुक्त  पौधों के बढने का भरूर अवसर है। श्री हरविजय ने बताया कि यहां किस प्रकार के पौधे लगाये जा सकते है, यह अपने गार्डनर से परामर्ष कर ही तय करेंगे। पहाड निरीक्षण के तत्काल बाद उन्होंने रामबाग की उस नर्ससरी संचालक से मुलाकात की जिससे वह अपने हरियाली अभियान के लिये पेड लेते रहे है। इस दौरान उन्होंने उन प्रजातियों पर विचार विमर्ष किया जो कि टीले पर सहजता के साथ पनप सकें। इसके बाद उन्होंने यमुना किनारा को हरियाली युक्त करने के काम में लगी गार्डनरों के सुपरवाइजर से बात की और तत्काल निरीक्षण हरियाली अछादन संभावना के लिये स्थलीय जायजा लेने को कहा।   श्री वाहिया के साथ शहर के अन्य प्रमुख समाज सेवी राम मोहन कपूर भी थे। श्री कपूर जो कि वर्तमान में दयाल बाग में एक क्रिकेट ग्राऊंड के चारों ओर ट्री प्लांटेशन करवा रहे हैं,ने भी सहयोग की पेशकश की। उन्होंने  कहा कि अगर शाहदरा टीले का अच्छादन के लिये कार्यशुरू होता है तो वह भी सहयोग करेंगे।

मंडलायुक्त के समक्ष चैम्बर ने उठाया था मुददा
श्री हरविजय वाहिया ने बताया कैसे 'एक लाख 'फूलों से रोज
सुवासित होगा यमुना का मथुरेशजी -अमबेकर के बीच का भाग।

चैंमबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स आगरा के जल संरक्षण एवं पौध रोपड संबधित प्रकोष्ठ की श्री गोपाल खंडेलवाल की अध्यक्षता में 29 जून को हुई बैठक में नगला रामबल स्थित कूडे के इस टीले को हरियाली अच्छादित करने को लेकर चर्चा हुई थी। श्री वाहिया एवं श्री कपूर भी इसमें भागीदार थ। चैंमबर अध्यक्ष श्री राजेश गोयल ने अगले ही दिन यानि 30 जून को आयुक्त श्री अमित गुप्ता से मुलाकात कर प्रोजेक्ट पर अध्ययन के लिये   सहमति ली आयुक्त ने नगर निगम को भी इस संबध में निर्देश  जारी किया।   

निरंतर जायजा

श्री वाहिये ने यमुना किनारा हरियाली प्रोजेक्ट इसी साल 25 जनवरी 2023 को शुरू किया था। जिलाधिकारी श्री नवनीत चहल से  इसके लिये उनका विमर्ष हुआ था। डी एम  ‘जी-20 ‘ आगरा में हुए आयोजनों से पूर्व शहर के कई स्थानों का जन सहभागिता के आधार पर सौंदर्यी करण   करवाना चहते थे। कई स्थानों पर कार्यशुरू हुआ था,बाकी स्थानों पर क्या स्थिति है यह तो मालूम नहीं कितु   श्री वाहिया अपने कमिटमेंट को पूरा करने पर पूरी मुस्तैदी से  डटे हुए हैं, यही नहीं प्रशासन को भी उनके द्वारा भी अपने  हरियाली अच्छादन प्रयास का डिजिटल माध्यम से आंकलन करवाया जाता रहा है।

एक लाख फूल प्रतिदिन करेंगे सुवासित

श्री वाहिया ने श्री कपूर के सथ यमुना किनारा पह डा अम्बेडकर पुल से मथुरेशजी मंदिर घाट के बीच चल रहे हरयाली इअच्छादन कार्य की प्रगति का रुटीन जायेजा लिया उन्होंने कहा कि अगर यह कार्य योजना बद्ध तरीके से पूरा हो सका तो वायु प्रदूषण यहां से अलविदा होने की स्थिति में होगा और    पूरे साल  सुवासित रहा करेगा। लगभग एक लाख फूल रोज यहां अपनी ताजगी और सुगंध बिखेरेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री वाहिया महानगर के कई गंदे और दुर्गंध फैलाने का कारण समझे जाने वाले नालों के किनारों पर सुगंध और फूल वाले पेडों का प्लांटेशन करवा चुके हैं। जिसे निसंदेह प्रदेश की हरियाली को सम्रपित वैस्ट प्रैक्टिस माना जाता