30 जुलाई 2023

'पर्यावरण मित्र' ने आगरा गोल्फकोर्स परिसर में किया बृक्षारोपण

 – मानव जाति की रक्षा के लिये हरियाली अच्छादन जरूरी: उपश्रमायुक्त

पूर्व विधायक महेश गोयल, अनिल गोयल ,उपश्रमायुक्त राकेश
द्विवेदी आदि बृक्षारोपण कर किया हरियाली अच्छादन का आह्वन।

आगरा: प्रदेश के सबसे ‘पुराने आगरा गोल्फ कोर्स’ में  पर्यावरण मित्र द्वारा आगरा क्लब के गोल्फर्स के साथ रविवार 30जुलाई को बृक्षारोपण किया गया।  हरियाली अच्छादन को समर्पित उत्साहजनक माहौल में  500 से ज्यादा  पौधे रोपे गये ।
उप श्रम आयुक्त आगरा राकेश द्विवेदी के द्वारा पौध रोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा गया  कि मानव जाति की रक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान अति आवश्यक है। "पर्यावरण मित्र" संस्था के संस्थापक अनिल गोयल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में हरियाली के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए चेतना जागृत करना है, ताकि पर्यावरणीय संतुलन  बना रहे । अभियान में सौ से अधिक सभ्रांत  नागरिकों ने भाग लिया   सर्वश्री शेखर गोयल, सुनीत पसरिचा, ललित कुमार कुकरेजा, राम कपूर, पूर्व विधायक श्री महेश कुमार गोयल,आर एस एस   के  पर्यावरण प्रभारी श्री राहुल कुलश्रेष्ठ, समर्पण मूक बधिर विद्यालय के निदेशक श्री सुनील, भूतपूर्व डी एफ ओ श्री डीके सिंह, पीके उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव,  गोल्फ सेक्रेटरी श्री राजेश लाल, कमेटी मेंबर अजय अग्रवाल, हरविजय सिंह वाहिया, क्लब डायरेक्टर संजीव अग्निहोत्री, दलजीत सिंह, कर्नल अपूर्व त्यागी, सी.ए.आलोक फरसैया, ललित अरोरा आदि हरियाली अच्छादन को समर्पित इस अभियान के सहभागी रहे।

आगरा गोल्फ कोर्स 1904 से है विशिष्ट आकर्षण

उल्लेखनीय है कि आगरा गोल्फकोर्स आगरा में व्यवस्थित किसी भी स्पोर्टस का पहला खेल का मैदान है, इसे प्रदेश का सबसे पुराना गोल्फ का मैदान माना जाता है। आगरा सर्किट हाऊस का निर्माण 1900 में हुआ था।   
पौधरोंपने से भी ज्यादा चुनौती है उसके पनपने के
 प्रति संवेदनशील होना:अनिल गोयल।फोटो:असलम सलीमी
ए एस आई (आर्केलॉजीकल सर्वे आफ इंडिया) के सबसे पुराने सर्किलों में शामिल माने जाने वाले नार्दन सर्किल ( वर्तमान आगरा सर्किल)   के तहत आने वाली ताजमहल साहित सभी संरक्षण योग्य एतिहासिक इमारतों के संरक्षण की कार्ययोजना को लेकर इंडिया के तकलीन वायसराये जॉर्ज नथानिएल कर्जन (लार्ड कर्जन )ने ए एस आई आगरा मंडल की इमारतों के संरक्षण को अपने वायसराय रहने के दौरान कई कई दिनो तक चली चार मीटिंगे यहां कीं।इसी दौरान उन्होंने गोफ्ल कोर्स को व्यवस्थित रूप से शुरू करवाने को भी कहा था। 1904 में गोल्फ कोर्स शुरू हो गया था, यह बात अलग है कि वह गोल्फ स्टिक लेकर हाथ में लेकर इसमें पहुंचने का मौका पाने से पूर्व ही ने ही अपने वायसराय पद का कार्यकाल समाप्त करके लंदन लौट गये। वर्तमान   यह 9-होल्स ( 9-hole)का अंतर्राष्ट्रीय पहचान वाला गोल्फ कोर्स गोल्फर्स का प्रमुख आकर्षण है। ताज महल से अत्यधिक  निकटता इसकी एक अन्य विशिष्टता है।अगर पेडों की सही प्रकार से ट्रिमिंग होती रहे तो आज भी इसके कई 'स्पाटों' से यहां गोल्फ खेलने वाले सहजता के साथ ताजमहल निहार सकते हैं।