28 मई 2024

बेतहाशा गर्मी के बावजूद ताजमहल घूम रहे हैं पर्यटक

 

ताजमहल में पहुंचने वाले पर्यटक जिस प्रकार बेतहाशा गर्मी के कारण लगभग प्रतिदिन बेहोश हो रहे हैं, वह दुःखद है। टिकट खरीदने, सिक्योरिटी चैक होने तथा ताजमहल देखकर बाहर आने तक कम से कम दो घण्टे का समय लग जाता है जो बच्चों, बुजुर्ग व डायबिटिज के मरीजों के लिए एक चुनौती है। न केवल बेहोश ही किसी भी पर्यटक का वहां पक्षाघात या हार्ट फेल हो सकता है। समस्या के समाधान के लिए पर्यटकों को गर्मी से बचने के लिए छाता दिया जाना चाहिए तथा ताजमहल के अन्दर शीतल पेय की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पर्यटक के स्वास्थ्य की रक्षा से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है। यह मांग वरिष्ठ अधिवक्ता के0सी0 जैन एवं आगरा डवलपमेन्ट फाउन्डेशन (एडीएफ) के अध्यक्ष पूरन डाबर द्वारा उठायी गयी।

विद्यालयों में ग्रीष्म कालीन अवकाश और घूमने की बढ़ती चाहत के कारण 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी पर्यटकों की संख्या में कोई गिरावट नहीं है। इस सम्बन्ध में यह भी उचित होगा कि पर्यटन विभाग एडवाइजरी जारी करे कि पर्यटक ताजमहल व अन्य स्मारकों को देखने के लिए प्रातः कालीन के समय को प्राथमिकता दें ताकि दोपहर के ताप से

बचा जा सके। अनेकों संस्थाऐं सी0एस0आर0 के अन्तर्गत पर्यटकों को छाता देने के लिए तैयार की जा सकती हैं।

दुनिया में अनेकों पर्यटन स्थलों पर गर्मी से बचने के लिए दिये जाते हैं छाते

जापान:

   क्योटो: क्योटो के प्रसिद्ध मंदिरों और उद्यानों में, पर्यटकों को गर्मियों के दौरान धूप से बचने के लिए छाते उपलब्ध कराए जाते हैं।

   नारा: नारा पार्क और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर भी गर्मी से बचाव के लिए छाते प्रदान किए जाते हैं।

इटली:

   रोम: वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स बेसिलिका और कोलोसियम जैसे स्थलों पर छाते और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाती हैं।

   फ्लोरेंस: फ्लोरेंस के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों को गर्मियों में धूप से बचाने के लिए छाते प्रदान किए जाते हैं।

चीन:

   बीजिंग: बीजिंग के फोर्बिडन सिटी और ग्रेट वॉल पर गर्मियों के दौरान पर्यटकों को छाते और शीतल पेय उपलब्ध कराए जाते हैं।

थाईलैंड:

   बैंकॉक: ग्रैंड पैलेस और अन्य प्रमुख मंदिरों में पर्यटकों को गर्मी से बचाने के लिए छाते और ठंडे पानी की बोतलें दी जाती हैं।